{"_id":"5fbc049d8ebc3e9be55bc64f","slug":"ddc-election-kathua-news-jmu2233777189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन और पकिस्तान का राग अलापने वालों को चुनाव में दें जवाब: अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन और पकिस्तान का राग अलापने वालों को चुनाव में दें जवाब: अनुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन और पाकिस्तान का राग अलापने वालों को जवाब देने के लिए मतदाता भाजपा को बहुमत दें। यह बातें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और नेकां पर निशाना साधते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि देश विरोधी बातें करने वालों और उसका समर्थन करने वालों के बारे में मतदाता सौ बार सोचें।
डीडीसी चुनाव के लिए हीरानगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अभिनंदन शर्मा द्वारा आयोजित जनसभा में मंत्री ने कहा कि 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों को उनके अधिकार मिले हैं। उसी का सबसे बड़ा उदाहरण यह जिला विकास परिषद चुनाव है, जो पहली बार यहां होने जा रहा है। इससे पंचायती राज मजबूत होगा और जमीनी स्तर पर व्यापक विकास होगा।
भाजपा का एक ही उद्देश्य है कि देश के हर नागरिक का विकास हो। पहली बार होने जा रहे इन चुनावों में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। जो नेता और पार्टियां अलगाववाद, पाकिस्तान और चीन का समर्थन करते हैं उन पर वोट से चोट करें।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि सरकार की कुछ योजनाओं से लोगों को सहायता राशि मिली, जिससे किसान और महिलाएं बेहद खुश हैं। इसके बाद उन्होंने डिंगा अंब निर्वाचन क्षेत्र में भी एक जनसभा को संबोधित किया।