{"_id":"6a0e08177f1c3b3a160a1cfc","slug":"dc-kathua-will-visit-bani-today-and-listen-to-public-grievances-in-duggan-kathua-news-c-201-1-knt1010-132274-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: आज बनी का दौरा करेंगे डीसी कठुआ, दुग्गन में सुनेंगे जनसमस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: आज बनी का दौरा करेंगे डीसी कठुआ, दुग्गन में सुनेंगे जनसमस्याएं
विज्ञापन
लोगों को उम्मीद - बिजली, पानी, सड़कों की समस्याएं दूर हो सकती हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। जिला विकास आयुक्त कठुआ बृहस्पतिवार को बनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 10:30 बजे बीडीओ कार्यालय दुग्गन में आयोजित जन शिकायत शिविर में आम जनता की समस्याएं और मांगें सुनेंगे। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डीसी के साथ सहायक आयुक्त, विकास सहायक आयुक्त पंचायत, डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर बसोहली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी, मुख्य कृषि अधिकारी, जल शक्ति, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, बाढ़ नियंत्रण, सिंचाई, खेल एवं युवा सेवा विभाग समेत कई विभागों के अधिकारी भी फील्ड विजिट में शामिल होंगे।
इसके अलावा तहसीलदार बनी, बीडीओ दुग्गन तथा अन्य स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दौरे का संचालन सुचारु रूप से हो सके। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि दुग्गन, बनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब सड़कें, पेयजल संकट, बिजली की अनियमित सप्लाई तथा पर्यटन स्थलों के विकास जैसे मुद्दों पर प्रशासन गंभीरता से कदम उठाएगा।