फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Damage to the temple due to Bani-Bhaderwah road construction work

Kathua News: बनी-भद्रवाह सड़क निर्माण कार्य से मंदिर को नुकसान

Wed, 16 Apr 2025 01:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Wed, 16 Apr 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Damage to the temple due to Bani-Bhaderwah road construction work
मंदिर के पास जमीन धंसने के बाद मौके पर पहुंचे लोग व थाना प्रभारी। संवाद - फोटो : kathua
बनी। जिले की बनी तहसील में चल रहे बनी-भद्रवाह सड़क निर्माण कार्य के चलते सरथल के गलू में स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर को नुकसान पहुंचा है। सड़क कटिंग और निर्माण के दौरान मंदिर की दीवारों में दरारें आ गई हैं, और जमीन भी धंसनें लगी है जिससे स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।थाना प्रभारी बनी द्वारा मौके पर निरीक्षण किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। सुशील कुमार, चंद्र मोहन, रोशन मन्हास, अश्वनी कुमार ने निरीक्षण के दौरान बताया कि सड़क निर्माण के कारण मंदिर की संरचना को खतरा उत्पन्न हो गया है, और यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए, तो यह धार्मिक स्थल को गंभीर क्षति पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और थाना प्रभारी बनी ने बीआरओ के अधिकारी को कहा कि मंदिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभाव से एक मज़बूत प्रोटेक्शन वॉल यानी सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शीतला माता मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और इसकी सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। उधर, लोगों ने प्रशासन से भी इस संबंध में जल्द कदम उठाए जाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed