फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Dalaun Trust Gave Help for Girl Marriage

Kathua News: गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए की आर्थिक सहायता

विज्ञापन
Dalaun Trust Gave Help for Girl Marriage
बिलावर। हौटार पंचायत की एक गरीब परिवार की बेटी की शादी के लिए दौला माता ट्रस्ट के सदस्यों ने चंदा इकट्ठा कर परिवार की मदद की है। ट्रस्ट के चेयरमैन गौरी शंकर ने बताया कि बेटी की शादी के लिए सोने के आभूषण, वस्त्र, फर्नीचर आदि सामान के साथ ही बरात और अन्य लोगों के खाने-पीने का पूरा इंतजाम ट्रस्ट की ओर से किया गया। लड़की के पिता का निधन लगभग 23 वर्ष पहले हो गया था और उसका कोई भाई भी नहीं है। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार बेटी का कन्यादान किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक 310 से अधिक लड़कियों की शादियां दौला माता ट्रस्ट की ओर से करवाई जा चुकी है। इस दौरान ट्रस्ट के उप प्रधान नीलकंठ, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, विजय कुमार, सतपाल, नरेश, तिलकराज, पुरुषोत्तम कुमार, अनिल कुमार,गिरधारी लाल, शिव कुमार व अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed