{"_id":"62853eea801a462e334199e5","slug":"cultural-kathua-news-jmu260092770","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहाज और मेट्रो का सफर किसी सपने के पूरा होने से कम न था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहाज और मेट्रो का सफर किसी सपने के पूरा होने से कम न था
विज्ञापन
भारत दर्शन टूर कर लौटे विद्यार्थियों का स्वागत करते सीआरपीएफ के अधिकारी। - सवांद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। सीआरपीएफ की 121 बटालियन की ओर से 13 मई को भारत दर्शन के लिए भेजे गए सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का दल बुधवार को लौट आया। इनके स्वागत में बटालियन मुख्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कमांडेंट प्रहलाद पासवान मुख्य अतिथि रहे।
दिल्ली और मुंबई से होकर लौटे बच्चों ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि जहाज में बैठना और मेट्रो का सफर उनके लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं रहा। क्योंकि अपने खर्च पर वह यह सफर नहीं कर सकते थे। कभी नहीं सोचा था कि बिना कोई पैसा खर्च किए हम दिल्ली, मुंबई के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के अलावा अपने पसंदीदा अभिनेता शाहरुख खान का मन्नत, सलमान खान का गैलेक्सी, मुकेश अंबानी का एंटीलिया देखेंगे। यह सब हमें सीआरपीएफ की बदौलत नसीब हुआ है इसके लिए हम उनके आभारी हैं।
उन्होंने कहा कि सफर से हमें अपने देश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों को देखने और यहां की संस्कृति को जानने का मौका मिला। दल के साथ गए अधिकारी ने बताया कि इस सफर के लिए बच्चे तो खुश थे ही इनके साथ गए शिक्षक भी काफी उत्साहित दिखे। जम्मू से दिल्ली एसी ट्रेन में बच्चों को ले जाया गया। जहां उन्होंने मेट्रो का सफर करने के अलावा ऐतिहासिक स्थल लाल किला, क़ुतुब मीनार, इंडिया गेट, राष्ट्रीय वार मेमोरियल, एयर फोर्स म्यूजियम के साथ ही धार्मिक स्थल अक्षरधाम मंदिर के भी दर्शन किए।
विज्ञापन
इसी तरह बच्चों ने मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर, शिवाजी पार्क, जुहू चौपाटी, मरीन ड्राइव, गेटवे ऑफ इंडिया, होटल ताज, हैंगिंग गार्डन को भी देखा। स्वागत कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा, और इसमें ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, द्वितीय कमान अधिकारी नीलम सरांगल, महेश कुमार यादव, सुरेंद्र पाल, अजीत पाल आदि भी मौजूद रहे।