{"_id":"61941419e5393a270814d7ea","slug":"cultural-kathua-news-jmu247985926","type":"story","status":"publish","title_hn":"काटल राजपूत बिरादरी की मेल 19 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काटल राजपूत बिरादरी की मेल 19 को
विज्ञापन
कठुआ। अखिल भारतीय काटल राजपूत बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन 19 नवंबर को सांबा जिले के कटली में किया जाएगा। काटल राजपूत बिरादरी के सदस्य अपने दाता सहदेव सिंह के कुलदेव स्थान पर शीश नवाएंगे। इस संबंध में बिरादरी की कार्यकारिणी की बैठक कुलदेव स्थान में आयोजित हुई।
बिरादरी के प्रवक्ता गंदर्व सिंह काटल ने बताया कि मेल के आयोजन को लेकर लिए सभी आवश्यक प्रबंधों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
समारोह की शुरुआत पूजा, हवन से होगी और उसके बाद कीर्तन होगा। सभी भक्तों को लंगर भी परोसा जाएगा। बताया कि जम्मू क्षेत्र, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और भारत के अन्य हिस्सों के बिरादरी सदस्यों के कुलदेव का आशीर्वाद लेने के लिए आने की उम्मीद है। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।