फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cultural

छठ पर्व : अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती आज देंगे अर्घ्य

विज्ञापन
cultural
कठुआ। नहाय-खाय के साथ शुरू लोक आस्था का महापर्व खरना के साथ ही 36 घंटे के निर्जल उपवास की ओर बढ़ गया। शहर से सटे औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को त्योहार की रौनक देखते बन रही थी। भरमौरा में नहर किनारे देहरियों को सजाने के अलावा टेंट आदि लगाए गए हैं। बुधवार शाम व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दौरान इन देहरियों के किनारे छठ पर्व के लोकगीत गूंजेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को छठ व्रतियों ने स्नान करने के बाद प्रसाद बनाया। शाम में खरना का धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही तकरीबन 36 घंटे का व्रतियों का निर्जल उपवास शुरू हो गया। व्रती अब वीरवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद प्रसाद ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके लिए भरमौरा में कठुआ नहर के किनारे व्यवस्था पूरी कर ली गई है। मंगलवार को रेलवे मार्ग पर बाजार में काफी रौनक देखने को मिली। लोग पूजन सामग्री, फल अन्य सामान की खरीदारी करने में व्यस्त रहे। जगह-जगह कतारी, सूप-दउरा आदि की दुकानें सजी हुईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed