{"_id":"6123f9f98ebc3e79f34bd008","slug":"cultural-kathua-news-jmu2421412172","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजने लगे मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजने लगे मंदिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के लिए जिले के विभिन्न मंदिरों से लेकर अन्य स्थानों पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। आगामी 30 अगस्त को पूरे जिले के जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
मंदिरों के रंग रोगन व झांकियां बनाने में कलाकार जुट गए हैं। भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी के दिन जन्माष्टमी पर्व की तैयारियों के लिए बुद्धि गांव स्थित राधा कृष्ण मंदिर, बेड़िया पत्तन स्थित शिव मंदिर, कृष्णा कॉलोनी स्थित श्री महाकालेश्वर शिव दुर्गा मंदिर के अलावा कई स्थानों पर तैयारियां चल रही है। बुद्धि गांव स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में साफ सफाई के अलावा रंगरोगन और सजावट के कार्य में लोग लगे रहे।
मंदिर में होने वाली तैयारी के संबंध में श्री राम युवा संस्था के सेवादारों ने बताया कि कंडी क्षेत्र में पड़ने वाले उनके गांव के मंदिर में भगवान का जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें आसपास के गांव से भी काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। उन्होंने बताया कि भगवान के जन्मोत्सव पर भगवान श्री कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसके अलावा सत्संग का आयोजन किया जाएगा।