{"_id":"610eaeb58ebc3e7380359bea","slug":"cultural-kathua-news-jmu2410855188","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट मोचन शिव मंदिर परिसर में बजरंगबली की मूर्ति स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट मोचन शिव मंदिर परिसर में बजरंगबली की मूर्ति स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। सावन माह के चलते जिला के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी है। इस दौरान जगह जगह भंडारे, सत्संग के साथ-साथ वहां होने वाली अन्य धार्मिक गतिविधियों में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
शनिवार को सावन चक स्थित संकट मोचन शिव मंदिर प्रांगण में बजरंगबली की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान स्वामी कौशल जी महाराज की देखरेख में विधि विधान से 3 दिनों तक चली पूजा अर्चना के बाद बजरंगबली की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर तहसीलदार कठुआ गौरव शर्मा के साथ-साथ उद्योगपति देवेंद्र वर्मा ने उपस्थिति दर्ज कराते हुए हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
शहर में इसके अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओं द्वारा भंडारे के आयोजन का क्रम लगातार जारी है। इस क्रम में शिव लंगर कमेटी द्वारा वार्ड नंबर 5 में माल-पुड़े और खीर का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं, जराई चौक पर विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इसी तरह शहर के कोर्ट रोड पर स्थानीय दुकानदारों के अलावा कॉलेज रोड पर ओल्ड सुपर बाजार के पास स्थानीय लोगों द्वारा भंडारे आयोजित कर लोगों को प्रसाद वितरित किया। इन कार्यक्रमों के दौरान हजारों की संख्या में उमड़ा भक्तों द्वारा लगाए जा रहे भोले भंडारी के जयघोष से वातावरण भक्ति में बना रहा।