बिलावर। नगर कमेटी के अधीन पड़ते बिलावर कस्बे के आसपास दर्जनों प्राकृतिक स्रोत रहे हैं, जिनकी स्थिति इन दिनों ठीक नहीं है। बिलावर के राजाओं की ओर से हजारों वर्ष पहले बनाए गए इन प्राकृतिक स्रोतों का हाल इन दिनों खराब है। ज्यादातर प्राकृतिक जलस्रोत सरकार की अनदेखी की भेंट चढ़ गए हैं।
कस्बे के वार्ड नंबर-12, 6 और अन्य कई इलाकों में दर्जनों प्राकृतिक स्रोत ऐसे हैं जिनकी देखरेख के अभाव में इन दिनों कोई भी इन प्राकृतिक जलस्रोत के पानी का उपयोग नहीं करता है। कस्बे में स्थित रैकियां गुप्त गंगा गुरु नाल और अन्य कई वार्डों में प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण करने की मांग स्थानीय लोगों ने की है। विशन दास, कृपाल सिंह, बिशन दास, कृपाल सिंह, अनुज शर्मा, प्रदीप कुमार आदि लोगों ने बताया कि कई वर्ष पूर्व इन प्राकृतिक जलस्रोतों के पानी का उपयोग लोग किया करते थे, लेकिन देखरेख के अभाव में इन जलस्रोत का पानी प्रयोग करने के लायक नहीं बचा है। क्षेत्रवासियों ने सरकार से मांग की है कि नगर के आसपास कई दर्जनों के हिसाब से जिन प्राकृतिक स्रोतों की स्थिति इन दिनों ठीक नहीं है। उनका संरक्षण किया जाए ताकि लोग इन प्राकृतिक स्रोतों के पानी का उपयोग कर सके लोगों ने इस संबंध में सरकार से जल्द से जल्द संज्ञान लेने की मांग की है।