फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   woman death in road accident, highway jam

महिला की मौत पर हाईवे जाम

Sun, 29 May 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो,अमर उजाला/कठुआ Updated Sun, 29 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
woman death in road accident, highway jam
परिवार के लोग रोते हुए - फोटो : अमर उजाला

शहर के ड्रीम लैंड मार्ग पर चार दिन पहले अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल होने वाली महिला ने रविवार को जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में महिला की बेटी भी जख्मी हुई थी। दोनों शाम को सैर पर निकली थीं।

विज्ञापन


महिला की मौत से आहत उसके परिवार वालों और स्थानीय लोगों ने रविवार को दोपहर तीन बजे कालीबड़ी चौक पर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस पर आरोपियों को नहीं पकड़ने का आरोप लगाया है। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए। साथ ही महिला के परिवार को 20 लाख मदद और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने चौक पर टायर जलाए और सर्विस लेन की रेलिंग उखाड़कर राजमार्ग के बीचोंबीच रख ली। तीन घंटे तक हाईवे पर जाम के चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के रिश्तेदार एवं पीडीपी नेता जगदीश राज ने कहा कि हादसा हुए चार दिन हो चुके हैं। पुलिस अभी तक दुर्घटना के आरोपियों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस की लापरवाही के कारण ही आज उन्हें अपने परिजन को खोना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन मांगों को पूरा नहीं करेगा तब तक चुप नहीं बैठा जाएगा।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार अवतार सिंह, डीएसपी मुख्यालय अजय शर्मा और थाना प्रभारी एसएस जोहल ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह मांगों पर अडे़ रहे।

इसी बीच, पुलिस ने शक के आधार पर हिरासत में लिए गए कुछ युवकों की शिनाख्त के लिए मृतका की बेटी को थाने लाया, लेकिन किसी की पहचान नहीं हो सकी। बाद में जिला उपायुक्त से फोन पर आरोपियों को शीघ्र पकड़ने और शव के अंतिम संस्कार के बाद उचित सहायता देने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी राजमार्ग से हटे।

तीन बेटियों से छिन गई मां की ममता : महिला की मौत के बाद उसकी तीनों बेटियों की सिर से मां की ममता का साया हट गया। मृतक अंजू बाला की तीन बेटियां हैं, जिनमें एक बेटी गुंजन जो छह वर्ष की है, वह भी सड़क हादसे में घायल हो गई थी। वर्तमान में वह जीएमसी में भर्ती है। दूसरी बेटी 15 वर्षीय पल्लवी है जो प्रदर्शन के दौरान बार-बार अपनी मां के साथ हुई बात को ही दोहरा रही थी। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। परिवार के लोग उसे किसी तरह संभाल रहे थे।


मम्मी के साथ जाने की जिद : पुलिस अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर पल्लवी बार-बार यही कर रही थी कि उसे उसकी मम्मी के पास जाना है, उसके हाथ का खाना खाना है। तीसरी बेटी 17 वर्षीय बेनकी है। वह अपनी मां के जाने से स्तब्ध है। गम के मारे वह कुछ बोल नहीं पा रही है। पति हरविंदर सिंह मजदूर है और वह भी सदमे में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed