फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Three injured in a bike-auto collision, one Jammu refer

बाइक-आटो की टक्कर में तीन घायल, एक जम्मू रेफर

Mon, 22 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ
अमर उजाला ब्यूरो, कठुआ Updated Mon, 22 May 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three injured in a bike-auto collision, one Jammu refer
Accident

नेशनल हाईवे हटलीमोड़ चौक पर रविवार शाम को हुए सड़क हादसे में दंपति बुरी तरह से घायल हो गया। पति को गंभीर हालत में जम्मू रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हटलीमोड़ से कठुआ शहर में दाखिल हो रही बाइक संख्या पीबी18एल6540 को विपरीत दिशा से आ रहे आटो संख्या जेके011बी8039 ने टक्कर मार दी। मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन


घायलाें में नवाबदीन निवासी दन्नी बाख्ता उसकी पत्नी सुरैया और सोफिया निवासी बस स्टैंड कठुआ शामिल हैं। तीनों घायलों को पहले जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहां नवाबदीन की हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed