{"_id":"57c490d74f1c1bb3672cb755","slug":"a-student-dead-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पालीटेक्निक कालेज के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पालीटेक्निक कालेज के छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:48 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दियालाचक छलां मार्ग पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। युवक अमन शर्मा जम्मू स्थित पालीटेक्निक कालेज का विद्यार्थी था।
जानकारी के अनुसार एक युवक अमन शर्मा उर्फ अम्मू बस की छत पर सवार था। इसी बीच बस के ऊपर से गुजर रही पेड़ की टहनी उसके सिर से टकरा गई। इस हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सवारियों से भरी बस में युवक को डालकर उसे उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार डिंगा अंब का रहने वाले अमन शर्मा उर्फ अम्मू जम्मू स्थित पालीटेक्निक कालेज का विद्यार्थी था। दियालाचक की ओर जाने वाली बस में सुबह साढ़े छह बजे के लगभग भारी भीड़ थी। इसे देखते हुए अमन के साथ अन्य युवक भी बस की छत पर सवार हो गए। सल्लन गांव के नजदीक बस के ऊपर से गुजर रही पेड़ की एक शाखा अमन के सिर से जा टकराई।
आनन-फानन में उसी बस से अमन को उपजिला अस्पताल हीरानगर पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ट्रैफिक विभाग ने शहर में कई बार वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया, लेकिन वे कुछ पैसे ज्यादा कमाने के चक्कर में ओवरलोडिंग करना नहीं छोड़ रहे हैं। बार-बार होने वालेे हादसों से स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि यातायात पुलिस हादसों को रोकने के लिए गंभीरता से प्रयास नहीं कर रही है।