फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   दुकान में बैठे व्यवसायी को मारी गोली

दुकान में बैठे व्यवसायी को मारी गोली

विज्ञापन
दुकान में बैठे व्यवसायी को मारी गोली
कठुआ। कठुआ शहर में क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा। शहर में अब तक का सबसे सनसनीखेज लूट का मामला प्रकाश में आया है। रात करीब नौ बजे शहर के पारलीवंड इलाके में तीन नकाबपोश लुटेरे मनोहर गुप्ता एंड संजीव गुप्ता कन्फेक्शनरी स्टोर में घुसे और दुकान में बैठे मनोहर गुप्ता पर हमला कर दिया। तेजधार हथियार से हमला कर उन्होंने व्यवसायी को लहूलुहान कर दिया। इसके बाद घायल दुकानदार को उन्होंने गोली भी मार दी। गोली मनोहरलाल की जांघ में लगी। इसके बाद लुटेरों ने गल्ले से 80 हजार की नकदी को लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन

बुुरी तरह से घायल व्यवसायी को आनन-फानन में जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मनोहर लाल गुप्ता और उनका भतीजा संजीव गुप्ता पारलीवंड में दुकान करते हैं। शुक्रवार को संजीव गुप्ता दुकान पर नहीं थे, जब लुटेरों ने हमला किया। उधर, घटना के बाद से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही छानबीन शुरू कर दी है। घटना के तुरंत बाद पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंची और सुराग एकत्रित किए। जानकारी के अनुसार फरवरी माह की 18 तारीख को मनोहर लाल गुप्ता के बेटे की शादी भी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed