{"_id":"5c72ef6abdec223c5d7e4221","slug":"61551036266-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को जवाब देने में देरी न करे सरकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पाकिस्तान को जवाब देने में देरी न करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। पुलवामा में आतंकी हमले के खिलाफ मोदी सरकार को जल्द से जल्द पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। पाकिस्तान से एमएफएन का दर्जा छीनने का फैसला सही है और अब वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान की किरकिरी करने के लिए भारत को पाकिस्तानी टीम का बायकाट करना चाहिए। ये बातें भारतीय डोगरा संगठन की वर्किंग कमेटी ने रविवार को हुई बैठक मेें एक प्रस्ताव पारित कर कहीं। उन्होंने पाकिस्तान पर जवाबी हमले में हो रही देरी पर रोष जताया।
बैठक के दौरान अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादी देश का दर्जा देने की जरूरत नहीं है, बल्कि उस पर कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आंतरिक सुरक्षा के लिए जो इंतजाम कर रही है, वह बेहतर हैं। जम्मू-कश्मीर को शांत करने के लिए इस प्रकार के प्रयास पहले ही कर दिए जाने चाहिए थे। उन्होंने कहा कि इस समय राज्य के हालात ठीक नहीं है और पूरे देश में इसका असर हो रहा है। देश की जनता के साथ साथ देश के सुरक्षा बलों में भी उबाल है। हर बार जंग हो यह जरूरी नहीं है, लेकिन अगर जरूरत पड़ती है तो देश की जनता जंग के लिए भी तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान किसी भी हालत में जंग में भारत से नहीं जीत सकता है। पिछले कुछ सालों में वैश्विक स्तर पर भातर ने जो हासिल किया है। उससे पाकिस्तान के मित्र देश भी डरे हुए हैं और वह जंग की सूरत में पाकिस्तान का साथ नहीं देंगे। संगठन के सचिव विनोद ने बताया कि इस प्रस्ताव को जिला उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा जाएगा।