फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   लिंक मार्गों पर नहीं रुक रही ओवरलोडिंग

लिंक मार्गों पर नहीं रुक रही ओवरलोडिंग

विज्ञापन
लिंक मार्गों पर नहीं रुक रही ओवरलोडिंग
कठुआ। यातायात पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने बेशक हाईवे और शहर में नियमों के उल्लंघन पर सख्ती की है, लेकिन लिंक मार्गों पर दोनों ही विभागों की सुस्ती वाहन चालकों के लिए वरदान बनी हुई है। लिंग मार्गों पर इन दिनों धड़ल्ले से ओवरलोडिंग की जा रही है और यात्रियों की जानजोखिम में डालकर वाहन चलाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं न्यायालय के आदेशों का भी उल्लंघन किया जा रहा है और मिनी बसों के पीछे से जाली नहीं हटाई गई है।
विज्ञापन

इस दिनों हाइवे से और शहर को लगने वाले लिंक मार्गों पर नियमों का उल्लंघन जारी है। हाइवे तक तो सब ठीक है लेकिन जैसे ही लिंक मार्ग शुरू होता है मिनी बस चालक और अन्य वाहन चलाक यात्रियों को ठूंसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मिनी बसों के पीछे तो जाली भी लगाई गई है जो कोर्ट के आदेश के बाद हटाने के लिए यातायात पुलिस ने हटवाने का काम भी किया था। लेकिन उस समय पर इस मामले को हल्के में लेने के कारण कई मिनी बसों से जाली नहीं हटाई गई और उसके सहारे छत पर भी यात्रियों को बिठाया जा रहा है। सहार-लोगेट, बुद्धि, नगरी, पल्ली क्षेत्रों को जाने वाली मिनी बसों में तो यात्रियों को ठूंसा जाता है। गौरतलब है कि ओवरलोडिंग के कारण कुछ महीने पहले एक बस भी हादसे का शिकार हुई थी, जिसमें दर्जन भर स्कूली बच्चे घायल हुए थे। कुछ दिन पूर्व ही एक लोड कैरियर भी हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें सात दस लोग घायल हुए थे। पिछले सप्ताह ही हाईवे पर मिनी बस पलटने से छह लोग घायल हुए थे, लेकिन इन हादसों के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed