{"_id":"5bf9a5a8bdec22419e1f41b1","slug":"21543087528-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लगाई दुकान में सेंध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने लगाई दुकान में सेंध
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। शहर में चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। एक दिन पूर्व ही वार्ड 18 में चोरी की घटना के बाद सिटी थाना के अधीन पड़ते जंगलोट मोड़ पर एक मनियारी की दुकान पर चोरों ने सेंध लगा कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार की रात हुई चोरी का पता जब दुकानदार को चला तो उसे पुलिस को इसी सूचना दी। मौके पर आकर पुलिस टीम ने छानबीन करने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। दो दिन में शहर में दो जगह चोरी की घटनाएं होने से स्थानीय लोगों गुस्सा दिखा। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।
दुकानदार ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। सुबह साढ़े सात बजे ताला खोलने के लिए दुकान पर आए तो देखा कि शटर पर एक भी ताला नहीं था। इसके बाद उन्होंने शटर उठाया तो दुकान के अंदार का सारा सामान बिखरा हुआ था। जिसके बाद उन्हें चोरी का शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार दुकानदार ने नोट से ने हार और गल्ले से नकदी के साथ साथ कुछ सामान चोरी होने की रिपोर्ट दी है। कुल करीब साठ हजार की चोरी है जिसमें पैंतालीस हजार के नोट के हार थे। बाकि सामान और गल्ले में रखी नकदी थी। गौरतलब है कि एक दिन पूर्व ही वार्ड 18 के एक घर में भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था और नकदी के साथ एक दोनाली चोरी कर ली थी। चोरी की घटनाएं रुकने के बजाय बढ़ने से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति भारी रोष है।