{"_id":"5bb120d0867a557ffd369c58","slug":"181538334928-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों का उल्लंघन कर लगाई गई प्रचार सामग्री जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नियमों का उल्लंघन कर लगाई गई प्रचार सामग्री जब्त
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। निकाय चुनाव का रंग इस समय शहर के हर वार्ड और गली मोहल्ले में चढ़ चुका है। हर उम्मीदवार अपने-अपने प्रचार के लिए जोर लगा रहा है। प्रचार के दौरान कोड आफ कंडक्ट के नियमों की उल्लंघन भी सामने आ रहा है। प्रचार सामग्री को सरकारी इमारतों व अन्य स्थान पर लगाने से उम्मीदवार बाज नहीं आ रहे। रविवार को चुनाव के लिए बनाई गई विभिन्न कमेटियों की ओर से इसके लिए अभियान चलाया गया। नगर परिषद कठुआ के दायरे में लगी प्रचार सामग्री को हटा दिया गया।
इस बारे में जानकारी देते हुए नायब तहसीलदार सरदार अली ने बताया कि जिला चुनाव अधिकारी रोहित खजूरिया के निर्देश पर कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर प्रचार सामग्री जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को हर वार्ड में अलग-अलग टीम भेजी गई और करीब पचास होर्डिंग हटाई गई। इसके साथ ही फ्लेक्स, पोस्टर और अन्य प्रकार की प्रचार सामग्री भी जब्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि कोड आफ कंडक्ट से पूर्व ही सबको इसके नियमों के पालन के लिए कहा गया था और ऐसा न करने पर प्रचार सामग्री जब्त करने के प्रावधान के बारे में भी बताया गया था। उन्होंने कहा कि चुनाव कमेटियां उम्मीदवारों की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। आने वाले समय में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
गौरतलब है कि सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन है। दोपहर में तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न अलाट भी किए जाएंगे। अभी तक 376 उम्मीदवार मैदान में हैं और कितने उम्मीदवार नामांकन वापस लेते हैं, इसकी स्थिति सोमवार को सामने आएगी।