{"_id":"5c5f2f6cbdec224c74120fbd","slug":"161549741932-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धों से पूछताछ, इंटरस्टेट गिरोह पर भी नजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। कठुआ शहर की सनसनीखेज लूटपाट के मामले में कठुआ पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जहां दिन और रात के समय कड़ी नाकेबंदी की गइ है, वहीं पुलिस ने कई संदिग्धों और हिस्ट्रीशीटरों से भी पूछताछ जारी रखी हुई है। सिटी थाना प्रभारी अरविंद संबयाल ने बताया कि पुलिस हर पहलू की गहन जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे ही मामले राज्य से सटे पंजाब के हिस्सों में भी सामने आ चुके हैं, लिहाजा पुलिस ऐसे संदिग्धों पर भी नजर रखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि कठुआ में गश्त भी बढ़ा दी गई है। ज्ञात रहे कि शुक्रवार रात नौ बजे के लगभग तीन नकाबपोशों ने शहर के पारलीवंड इलाके में सनसनीखेज लूटपाट को अंजाम दिया था। एक लुटेरे के दुकान में घुसकर सिगरेट मांगने के बाद दो अन्य लुटेरे भी दाखिल हुए, जिन्होंने पहले व्यवसायी को गोली मारी और उसके बाद तेजधार हथियार से भी हमला किया। इसके बाद वे गल्ले से 80 हजार की नकदी लेकर फरार हो गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।