फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   महिला की मौत पर बवाल, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

महिला की मौत पर बवाल, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन

Sun, 10 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर बवाल, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
कठुआ। शनिवार को ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत पर मायके वालों ने बवाल कर दिया। कीड़ियां गंडियाल में रहने वाले मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए मग्गर खड्ड के पास महिला के शव को जम्मू-पठानकोट हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल महिला के परिजनों ने बताया कि पचीस वर्षीय जुलिखा का विवाह सकते चक के रहने वाले शबीर अहमद के साथ हुआ था। दोनों के रिश्ते कभी ठीक नहीं रहे। कई बार दोनों में मारपीट भी हुई और इसे लेकर मायके के लोगों ने दोनों को कई बार समझाया भी। शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से जुलिखा की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद तबीयत के साथ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसका पेट साफ और उपचार किया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया, लेकिन जुलिखा की रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया, जिसके बाद मायके पक्ष के लोग शव अपने साथ ले गए। शाम को उन्होंने मग्गर खड्ड के पास शव को हाईवे के बीचों बीच रखकर प्रदर्शन किया और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी बेटी को जहरीला पदार्थ खिला कर उसकी हत्या की है। उन्होंने कहा कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उन्हें ऐसा न करने के लिए चार कनाल भूमि देने को भी कहा। मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि बेटी के कातिलों को सजा मिलनी चाहिए। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लोगों को कार्रवाई करने का अश्वासन देकर लोगों को शांत करवाया। इसके बाद लोगों ने सड़क मार्ग यातायात के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed