{"_id":"5c6db105bdec22739950d1e4","slug":"11550692613-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में एसपीओ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला पुलिस लाइंस में तैनात एसपीओ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय रिशि सिंह पुत्र विशंभर सिंह निवासी चंदवा जिला पुलिस लाइंस में तैनात था। सुबह नहाने के बाद वह अपने कमरे में गया और उसके बाद उठा ही नहीं। उसके साथियों ने जब उसे उठाने की कोशिश की तब भी बेसुध पड़ा रिशि नहीं उठा। उसके साथियों ने इस बारे में अधिकारी को सूचित करने के बाद आनन-फानन में रिशि को जिला अस्पताल ले गए। वहां जांच के बाद डाक्टर ने उसे मृत लाया घोषित किया। डाक्टर ने बताया कि शव पर कोई बाहरी चोट नहीं है। पोस्टमार्टम में भी अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि किन कारणों से एसपीओ की मौत हुई है। अधिक जांच के लिए विसरा भेज दिए गए हैं। उसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।