{"_id":"5b45129a4f1c1b82698b557b","slug":"111531253402-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच की मांग करना कोई गुनाह नही।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई जांच की मांग करना कोई गुनाह नही।
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। रसाना मामले की सीबीआई जांच को लेकर कूटा में डोगरा एकता मंच का धरना जारी है। धरना दे रहे लोगों का कहना है की जांच शुरू होने तक यह धरना जारी ही रहेगा। इस मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग कोई गुनाह नहीं है।
धरना स्थल पर उपस्थित भाजपा एससी सेल के जिला अध्यक्ष करण कुमार ने कहा कि इन लोगों की मांग जायज है। इस पर राज्यपाल को गंभीरता से विचार करना चाहिए और मामला सीबीआई को सौंपने की सिफारिश करनी चाहिए। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को खुश करने के लिए मामले को उलझाने का काम किया गया। यही वजह है कि मामले में कई कमियां पाई जा रही हैं जो धीरे-धीरे लोगों के सामने आ भी रही हैं। बच्ची से हुई दरिंदगी पर हम किसी को वोट बैंक की राजनीति नहीं करने देंगे। बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं और यह संघर्ष जारी रहेगा। सीबीआई जांच की मांग करना कोई गुनाह नहीं है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि इस धरने का हिस्सा बनकर इस संघर्ष को और मजबूत करें। ताकि आने वाले समय में जम्मू के लोगों की आवाज दबाने वाले नेताओं को कोई षड्यंत्र रचने से पहले 100 बार सोचना पड़े। ब्यूरो