फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: अस्पताल में हुई युवक की मौत, परिजनों ने मचाया बवाल

विज्ञापन
crime news
कठुआ। संदिग्ध अवस्था में अज्ञात जहरीला पदार्थ निगलने के बाद गंभीर अवस्था में जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाए गए 20 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद उसके परिजनों ने मौत का जिम्मा उपचार करने वाले डॉक्टरों के सिर फोड़ते हुए वहां बवाल मचा दिया और बिना मृतक का पोस्टमार्टम करवाए जबरन उसके शव को अस्पताल से ले जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान कठुआ थाना प्रभारी अजय सिंह चिब और राजबाग थाना प्रभारी तारिक अहमद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को शांत करवाया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू करवाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजबाग थाना के गांव रख होशियारी निवासी 20 वर्षीय असलम पुत्र नूर आलम के किसी अज्ञात जहरीला पदार्थ के निगलने से बिगड़ी तबीयत के बाद परिजनों ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। करीब 11 बजे जीएमसी कठुआ पहुंचने के बाद अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन शाम करीब 4 बजे उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने यह कहते हुए अस्पताल में बवाल शुरू कर दिया कि उनके मरीज के उपचार में लापरवाही बरती गई है। लिहाजा अब वे उसकी मौत के बाद अस्पताल प्रशासन का किसी भी प्रकार का सहयोग नहीं करेंगे। वहीं जब जीएमसी कठुआ में तैनात पुलिस कर्मियों ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया तो परिजन जबरन उसके शव को स्ट्रेचर पर लेकर जीएमसी परिसर से बाहर हाईवे पर आ गए।
विज्ञापन

मामले को बिगड़ता देख कठुआ थाना प्रभारी और राजबाग थाना प्रभारी भी वहां आ गए। इस दौरान परिजन मृतक का पोस्टमार्टम न करवाने पर अड़े रहे। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को किसी तरह से शांत कराते हुए हाईवे से अस्पताल परिसर में पहुंचाया। इसके बाद राजबाग थाना प्रभारी तारिक अहमद ने यह कहते हुए परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए राजी किया कि अगर इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बरती गई है तो वह कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में पुलिस का सहयोग करें। इसके बाद मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed