{"_id":"66de24ab05be32f5bc026544","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-112996-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: टिप्पर कार की टक्कर में दंपती की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: टिप्पर कार की टक्कर में दंपती की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मेल मोड में टिप्पर और कार की टक्कर में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार कार नंबर जेके 08डी 5955 जम्मू की तरफ जा रही थी कि मेला मोड़ में आगे चल रही बिना नंबर एक टिप्पर के पीछे जा टकराई। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार के शीशे तोड़कर इसमें बैठे तीन लोगों को निकाला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन घायलों में से दो को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल को जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया।
मृतक दंपती की पहचान तीर्थ राम पुत्र करमचंद व चंपा रानी पत्नी तीर्थ राम निवासी जुग्याल पठानकोट पंजाब के रूप में हुई है। घायल की पहचान अमन शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी जखबड़ कठुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।