{"_id":"66c298e44b3affaf4d0c923d","slug":"crime-news-kathua-news-c-201-1-knt1006-112341-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पुलिस ने अवैध ढंग से ले जाए जा रहे 39 पशु छुड़ाए, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पुलिस ने अवैध ढंग से ले जाए जा रहे 39 पशु छुड़ाए, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
-हीरानगर और लखनपुर पुलिस ने पशु तस्करी के दो प्रयास किए विफल, ट्रक जब्त
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर...लखनपुर। जिला पुलिस ने पशु तस्करी के दो प्रयास विफल किए हैं। अवैध ढंग से ले जाए जा रहे 39 पशु छुड़ाकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पहले मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लौंडी मोड़ नाके पर हीरानगर पुलिस ने एक ट्रक से 22 मवेशियों को मुक्त कराकर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार नाके पर वाहनों की जांच के दौरान ट्रक नंबर (एचआर69 सी 8587) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान इसमें से 22 मवेशी बरामद किए गए। इन्हें अवैध ढंग से ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम ने तुरंत ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मुस्तकीम निवासी माणक मऊ तहसील नाकुर जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। छुड़ाए गए मवेशियों को कीड़ियां गंडयाल गोशाला में रखा गया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
वहीं, दूसरे मामले में लखनपुर पुलिस ने रविवार को 17 मवेशियों को तस्करों से मुक्त करवाया। पुलिस ने नाके पर पंजाब से जम्मू की तरफ जा रहे ट्रक नंबर (जेके 21डी- 3786) को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान 17 पशु अमानवीय रूप से बंधे पाए गए। इनमें 10 गाय और 7 बैल शामिल थे। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मोहम्मद रफी निवासी पत्ता खराल जिला रियासी के रूप में हुई।