फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime news

Kathua News: अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन घायल

विज्ञापन
crime news
कठुआ। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली घटना हटली क्षेत्र के होट गांव में हुई है, जहां एक अज्ञात कार की टक्कर से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। इसकी पहचान पंकज सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी दिलवां के रूप में हुई है। दूसरा हादसा कठुआ-जराई मार्ग पर हुआ, जहां मोटरसाइकिल के स्लिप होने से उस पर सवार 30 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान अश्विनी पुत्र महेश कुमार निवासी रैप्पड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वहीं, एक अन्य हादसा नगरी क्षेत्र के शेरपुर में पेश आया है, जहां एक कार ने राहगीर को टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान यासिर हुसैन पुत्र शमसुद्दीन निवासी शेरपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed