{"_id":"62801585f83b46452a522d4b","slug":"crime-kathua-news-kathua-news-jmu2598004183","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी तस्करों ने वन विभाग टीम पर किया हमला, दो गार्ड जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी तस्करों ने वन विभाग टीम पर किया हमला, दो गार्ड जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। घाटी इलाके में सरकारी और निजी जमीनों से अवैध रूप से बड़े पैमाने पर खैर की लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़ किया गया है। शुक्रवार देर रात खैर की लकड़ी से लदे एक लोड कैरियर वाहन को वन विभाग की टीम ने पकड़ा, जबकि तस्कर फरार हो गए। वहीं, जब शनिवार सुबह टीम वाहन को कार्यालय में लेकर जा रही थी तो 20-25 लोगों ने हमला कर वाहन छीनने की कोशिश की। इस दौरान हाथापाई में दो गार्ड घायल हो गए। गांववालों के बीच बचाव में आने पर आरोपी फरार हो गए। वन अधिकारी के अनुसार पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है और घायल दोनों गार्डों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।
रेंज अधिकारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात को खैर की तस्करी करने की सूचना मिली थी। रात में ही टीम ने क्षेत्र में नाके लगाकर जांच शुरू कर दी। इस दौरान घाटी इलाके में नाके को देखकर मोहिंद्र लोड कैरियर का चालक और इसमें सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान वाहन से अवैध रूप से काटी गई खैर के 30 मोछे बरामद किए गए। लकड़ी कहां से काटी गई, इसकी जांच की जा रही है। ब्लॉक अधिकारी को कटान की जानकारी देने के लिए कहा गया है।
अधिकारी ने बताया कि सुबह टीम जब वाहन को कार्यालय में लेकर जा रही थी तो 20 से 25 लोगों ने इस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि जिन गाड़ियों में हमलावर आए थे इनमें पंजाब और जम्मू-कश्मीर के नंबर लगे थे।
विज्ञापन
.................
जंगलोट, खरोट, बरवाल, लखनपुर के
वनों में बड़े पैमाने पर अवैध कटान जारी
- तमाशा देख रहे पंचायत प्रतिनिधि
कठुआ शहर से सटे कंडी के जंगलों को एक सोची-समझी साजिश के तहत खाली किया जा रहा है। हालात ये हैं कि पंचायतों के नाक तले जंगलों में अवैध कटान हो रहा है, जिस पर पंचायत प्रतिनिधि चुप्पी साधे हुए हैं। लकड़ी तस्कर विभाग से एक बार लकड़ी की ढुलाई की अनुमति लेते हैं, जिसके बाद कई दिनों तक अनुमति का गैर कानूनी इस्तेमाल होता है। इन इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में ही जंगलों का दायरा बड़े पैमाने पर सिमटता जा रहा है। अवैध रूप से कोयले की भट्िठयां भी जंगलों में चल रही हैं, लेकिन पंचायत प्रतिनिधि वन विभाग की कार्रवाई का ही इंतजार करते हैं। वन विभाग के रेंजर नरेंद्र वर्मा ने कहा कि उन्होंने हाल ही में पदभार संभाला है। इस तरह के मामले कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। यदि अवैध कटान पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।