{"_id":"60b0fbd28ebc3e866132cf05","slug":"crime-kathua-news-jmu236142426","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर कंडी के सरपंच कुलदीप सिंह काका पर बुधवार शाम को हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले तीन हमलावरों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश में पुलिस की टीमें विभिन्न जगहों पर छापे मार रही है।
गौरतलब है कि पंचायत में विकास कार्यों जायजा लेने गए सरपंच पर तीन लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसके बाद उन्हें जीएमसी कठुआ ले जाया गया। हमले के दूसरे दिन आसपास की पंचायतों के पंच-सरपंचों और लोगों ने प्रदर्शन कर आरोपियों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज करने की मांग करते हुए जल्द गिरफ्तार करने की मांग की थी। उन्होंने चेतावनी भी दी थी कि अगर आरोपियों को जल्द पकड़ा नहीं गया, तो वह हाईवे जाम करने के लिए मजबूर होंगे।
उधर, पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापे मारते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है। बॉर्डर डीएसपी सचित महाजन ने बताया कि आरोपियों की तलाश में बड़े स्तर पर अभियान चल रहा है। कई टीमें बनाकर अलग-अलग जगहों पर छापे मार रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक और जॉनी मेहता शामिल हैं। अब पुलिस शाम मूर्ति की तलाश कर रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।