फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   crime

रावी के रास्ते अवैध तरीके से प्रदेश में दाखिल कराए आठ श्रमिक, एसपीओ समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
crime
कठुआ। प्रदेश में अवैध तरीके से श्रमिकों को दाखिल कराने का एक और मामला सामने आया है। लखनपुर पुलिस ने बिहार से लौट रहे आठ श्रमिकों को रावी दरिया से अवैध तरीके से जम्मू-कश्मीर में लाते एक एसपीओ और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी इन श्रमिकों को लखनपुर में बिना कोरोना जांच किए प्रदेश में दाखिल करा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि रावी दरिया के रास्ते श्रमिकों को अवैध तरीके से लाया लाया जा रहा है। लखनपुर थाना प्रभारी संजीव चिब के नेतृत्व में टीम ने नाका लगाकर श्रमिकों के एक दल को दरिया पार करते पकड़ा। इसके साथ ही जीआरपी के गोविंदसर में तैनात एसपीओ सागर सिंह निवासी दुखत (कठुआ) और धर्मपाल निवासी नगरोटा बुद्धि को गिरफ्तार किया। पुलिस ने लखनपुर थाने में एफआईआर संख्या 82 में आईपीसी की धारा 188, 279, 280 में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौर हो कि बीते माह भी पुलिस ने लखनपुर कॉरिडोर में तैनात एक चौकीदार और एक वालंटियर कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया था, जो फर्जी पास जारी कर लोगों से पैसे लेकर उन्हें प्रदेश में अवैध रूप से दाखिला दिला रहे थे। ये लोग बिना जांच के ही लोगों को कोरोना निगेटिव बताकर प्रदेश में इंट्री के फर्जी पास जारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed