फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   criket

कठुआ में आज खेले जाएंगे ग्रुप डी के दो लीग मैच

विज्ञापन
criket
सोमवार को होने वाले दो मैच से पूर्व पिच तैयार करने में जुटे कर्मी। - फोटो : KATHUA
कठुआ। पांच दिन के ब्रेक के बाद नौवीं पुलिस मार्टियस मेमोरियल नॉर्थ जोन टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के ग्रुप डी के दो लीग मैच खेले जाएंगे। तीन दिन तक बारिश के बाद मैदान और टर्फ को मैचों के लिए सुखाकर दुरुस्त कर दिया गया है। 23 फरवरी को शुरू हुई क्रिकेट प्रतियोगिता में बारिश ने दो बार खलल डाला। इससे मैचों को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि मौसम साफ होने के साथ प्रतियोगिता के मैच सोमवार से शुरू हो जाएंगे और 15 मार्च को प्रतियोगिता का फाइनल प्रस्तावित है। 16 मार्च का दिन फाइनल के लिए रिजर्व रखा गया है।
विज्ञापन

रविवार को मैदान और टर्फ को सुखाने के लिए पिच क्यूरेटर व अन्य स्टाफ मुस्तैदी के साथ डटा रहा। पिच की नमी को रोलिंग कर सुखाया जा रहा है। पिच क्यूरेटर बोधराज ने बताया कि बारिश से पूर्व ही पिच को तिरपाल से ढक दिया गया था। इससे टर्फ को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पांच दिन तक ढके रहने से पिच पर बढ़ी नमी को रोलिंग कर सुखा लिया गया है। सोमवार को ग्रुप डी के दो मैच खेले जाएंगे। इनमें एएंडएस क्रिकेट एसोसिएशन कोलकाता का मुकाबला रोड सेफ्टी इलेवन से और यूपी टाइगर्स क्रिकेट क्लब का मुुकाबला रोड सेफ्टी इलेवन जम्मू से होगा। वहीं पहली बार प्रतियोगिता की भागीदार बन रही कोलकाता की टीम को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह है। टीम में नामी खिलाड़ियों के आने की सूचना से चर्चाओं का दौर भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed