{"_id":"60eb3b9e8ebc3ebf5a00b3a3","slug":"cricket-kathua-news-jmu2392431195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएन क्रिकेट क्लब के नाम रही प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएन क्रिकेट क्लब के नाम रही प्रतियोगिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बनी उपमंडल के धरोड़ स्थित कूल स्टेडियम के मैदान में पिछले 10 दिनों से जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में बीएन क्रिकेट क्लब डुग्गन विजेता बनी है। फाइनल मुकाबले में उन्होंने रॉयल शिवम को तीन विकेट से मात देकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया है।
ढग्गर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से कराई जा रही इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल शिवम की टीम ने 97 रन बनाए। इस लक्ष्य को बीएन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने साथ विकेट के नुकसान पर हासिल कर मैच 3 विकेट से जीत लिया। इस दौरान टीम के प्रमुख बल्लेबाज छोटू ने आकर्षक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए महत्वपूर्ण 54 रन जुटाए। और अंतिम गेंद पर चौका मारकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
इससे पूर्व प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला लॉयन क्रिकेट क्लब बनी और बीएन क्रिकेट क्लब डुग्गन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद बीएन क्रिकेट क्लब में पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। परिणाम स्वरूप लॉयन क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 66 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे बीएन क्रिकेट क्लब ने मात्र 5 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर हासिल कर मैच में जीत दर्ज की। इस दौरान टीम के सबसे प्रमुख बल्लेबाज छोटू के 42 रन व एक विकेट हासिल करने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला रॉयल शिवम और बाबा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बाबा क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल शिवम की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 107 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बाबा क्रिकेट क्लब की टीम निर्धारित 10 ओवरों में 97 रनों पर ही सिमट गई और उन्हें 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में सुनील को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
अंत में आयोजकों ने प्रतियोगिता में विजेता टीम को 17 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। जबकि उपविजेता रही टीम को 11 हजार नगद और स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया। इस मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा ने प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा की ओर मोड़ना है। इससे हमारी नई पीढ़ी के युवा भी खेलों की ओर आकर्षित होंगे।