{"_id":"602ac7548ebc3ee9652af136","slug":"cricket-kathua-news-jmu2292628140","type":"story","status":"publish","title_hn":"महानपुर की टीम का अगले दौर में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानपुर की टीम का अगले दौर में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाज मैदान में चल रही टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को हुए मैच में महानपुर की टीम ने किशनपुर की टीम को 10 रनों से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। महानपुर की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों के मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और छह विकेट गंवाकर 95 रन बनाए। महानपुर के बल्लेबाज संभव ने 30 और मनीष ने 12 रनों का योगदान दिया। वहीं किशनपुर के गेंदबाज सुमित ने दो विकेट हासिल किए।
96 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी किशनपुर की टीम के बल्लेबाज महानपुर के गेंदबाजों कीघातक गेंदबाजी के आगे अधिक देर ना टिक सके और टीम 11 ओवर में 85 रन बनाकर सिमट गई, जिससे महानपुर की टीम ने 10 रनों से मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। किशनपुर के बल्लेबाज मोहित ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। वहीं महानपुर के गेंदबाज मनीषने 3 विकेट हासिल किए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महानपुर के खिलाड़ी मनीष को आयोजकों की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली टीमें अगले दौर के मुकाबले खेलेगी। वहीं नॉकआउट प्रतियोगिता में हारने वाली टीमें प्रतियोगिता से बाहर हो जाएंगी। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता मंगलवार को भी जारी रहेगी।