फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cricket

चैंपियन क्रिकेट कल्ब ने कुरुक्षेत्र 3

विज्ञापन
cricket
मुकाबले के दौरान शॉट खेलता खिलाड़ी। - फोटो : KATHUA
कठुआ। बारिश के चलते दो दिनों की ब्रेक के बाद सोमवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी नौवीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रुप सी के दो लीग मैच खेले गए। पहले मैच में चैंपियन क्रिकेट क्लब चंडीगढ़ ने एसआर क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र को 38 रनों से मात दी, जबकि दूसरे मैच में भल्ला इलेवन पठानकोट ने एसआर क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र को 29 रनों से हरा दिया। कुरुक्षेत्र की टीम दो लीग मैच हारकर नॉकआउट दौर से बाहर हो गई।
विज्ञापन

सुबह खेले गए पहले मुकाबले में एसआर क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र ने टॉस जीतकर चैंपियन क्रिकेट क्लब को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। चैंपियन क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों ने तेज शुरूआत करते हुए पहले 6 ओवरों में 42 रन जोड़े। हालांकि टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। बीच के ओवरों में कुरुक्षेत्र के गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी ने तीन लगातार विकेट लेते हुए रन गति पर अंकुश लगाया, लेकिन एक छोर पर टिके अरमिंद्र सिंह ने साथी बल्लेबाजों के साथ साझेदारी की और अंतिम दो ओवरों में रन गति तेज करते हुए टीम को 136 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अरमिंद्र सिंह ने 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 25 और अक्षित ने 24 गेंदों पर एक चौके व एक छक्के की मदद से 25 रनों का योगदान दिया। कुरुक्षेत्र की ओर से अनुभव ने चार ओवरों में 24 रन देकर चार और अनुज ने चार ओवरों में 25 रन देकर तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र की टीम शुरू से ही लड़खड़ा गई और पहले 6 ओवरों में ही टीम के तीन विकेट 23 रनों पर गिर गए। शुरूआती झटकों के बाद कुरुक्षेत्र के बल्लेबाज संभल नहीं पाए और चंडीगढ़ के गेंदबाजों की फिरकी में उलझ गए। कुरुक्षेत्र की टीम बीस ओवरों में नौ विकेट पर मात्र 98 रन ही जोड़ पाई और मैच 38 रनों से हार गई। टीम के लिए बल्लेबाज अनुभव ने 11 गेंदों में दो चौकों व दो छक्कों की मदद से 23 रन और रोहित ने 32 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से बांए हाथ की फिरकी में गेंदबाज साहिल ने चार ओवर में दो मेडन करते हुए मात्र तीन रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। गुरप्रीत ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें नकद ईनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। दिन के दूसरे मैच में भल्ला क्रिकेट क्लब का मुकाबला एसआर क्रिकेट क्लब कुरुक्षेत्र से हुआ। इसमें भल्ला क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम के ओपनरों ने तेज शुरू दी। पांचवें ओवर में शिवांग ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर कुरुक्षेत्र को मैच में वापस लाया। इसके बाद नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे और भल्ला इलेवन निर्धारित बीस ओवरों में दस विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। टीम के लिए सुखजिंद्र सिंह ने 28 गेंदों में दो चौकों की मदद से 30 रन और सागर ने 30 गेंदों में दो चौकों की मदद से 29 रनों का योगदान दिया। कुरुक्षेत्र की ओर से चिराग ने चार ओवर में 26 रन तीन और शिवांग ने चार ओवर में 24 रन दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कुरुक्षेत्र की टीम 19.5 ओवर में 101 रनों पर ढेर हो गई। और मैच 28 रनों से हार गई। टीम के लिए 35 गेंदों में चार चौकों की मदद से 37 रन और सूजल ने 47 गेंदों में दो चौकों की मदद से 33 रन बनाए। भल्ला इलेवन की ओर से सुखजिंद्र ने चार ओवर में 13 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट हासिल किए, जबकि नावेद ने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट चटकाए। सुखजिंद्र को बल्ले और गेंद के साथ हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। कुरुक्षेत्र की टीम लगातार दो लीग मैच हारकर नॉकआउट दौर से बाहर हो गई।
रिपोर्ट एवं संपादन -------- धीरज अंदोत्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed