फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   cricket competition organises in villages and cities

गांव-गांव, गली-गली क्रिकेट का खुमार

Tue, 05 Jan 2016 01:43 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
cricket competition organises in villages and cities

इन दिनों बिलावर सब डिवीजन पूरी तरह क्रिकेट के खुमार में डूबा हुआ है। लगभग प्रत्येक नगर और गांव में क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है।

विज्ञापन


यहां स्थानीय टीमों के अलावा आसपास की तहसीलों की टीमें बड़ी संख्या में भाग ले रही हैं। मजेदार बात यह है कि क्रिकेट का यह मेला स्थानीय युवाओं द्वारा स्वयं चंदा जमा कर किया जा रहा है। सरकार और खेल विभाग का इसमें रत्ती भर का भी कोई योगदान नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन दिनों बिलावर तहसील के अलावा रामकोट तहसील के विभिन्न नगरों जैसे भड्डू, फिंतर, डडबारा, परगन, कोटी, किशनपुर, बग्गन, मछेड़ी, नगरोटा, रामकोट, नगरोटा गुजरू, थडाकल्वाल, गुडाकल्याल व अन्य कई गांवों में स्थानीय युवाओं द्वारा टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय व बाहर के युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कोई अपने बल्ले का चमत्कार दिखा रहा है तो कोई अपनी गेंद का जादू चला रहा है। हर रोज मैदान पर  चौकों और छक्कों की बरसात हो रही है। हर खिलाड़ी स्वयं को सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने के लिए पूरा जोर लगा रहा है।

स्थानीय खिलाड़ी पवन कुमार, राहुल सिंह, नरेश कुमार, विपिन शर्मा, अंकुश ने बताया के यदि सरकार बिलावर में खेल स्टेडियम बनाकर एक प्रशिक्षक यहां नियुक्त कर दे तो स्थानीय खिलाड़ियों को तराश कर हीरा बनाया जा सकता है, जो आने वाले समय में क्रिकेट के खेल में बिलावर के साथ ही रियासत और देश का नाम रोशन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed