फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   CPS workers are working without salary

तनख्वाह को तरस रहे सीपीएस वर्कर्स

Fri, 06 Nov 2015 05:13 PM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
CPS workers are working without salary

सरकार अक्सर ईद और दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को  अग्रिम वेतन का भुगतान कर देती है, ताकि वे अपने परिवार के साथ त्योहारों को धूमधाम से मना सकें। पीएचई विभाग में कार्यरत सीपीएस वर्कर्स के साथ ऐसा नहीं होता है। पिछले कई महीनों से समय पर वेतन न मिलने की वजह से उनकी ईद भी फीकी रही और अब दिवाली भी फीकी रहने की आशंका है।

विज्ञापन


यह लोग आए दिन विभाग से उन्हें समय पर वेतन का भुगतान करने के लिए कहते रहते हैं, लेकिन आज तक उनकी किसी ने भी फरियाद नहीं सुनी है। सीपीएस वर्कर्स एसोसिएशन के सब डिवीजन प्रधान कमलेश कुमार बसोत्रा ने पीएचई विभाग के अधिकारियों पर नाराज होते हुए कहा कि वे उनसे दिन-रात काम ले रहे हैं।
विज्ञापन


लेकिन समय पर उनके वेतन का भुगतान करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। बसोत्रा ने बताया कि पीएचई विभाग की अधिकतर पेयजल परियोजनाएं सीपीएस वर्कर्स की बदौलत ही चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पीएचई विभाग के आलाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सीपीएच वर्कर्स को बकाया वेतन का भुगतान दिवाली से पहले नहीं किया गया, तो वे कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed