{"_id":"4aa4f95f92bc3763a24d7768bf73c306","slug":"cps-workers-are-working-without-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनख्वाह को तरस रहे सीपीएस वर्कर्स ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनख्वाह को तरस रहे सीपीएस वर्कर्स
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2015 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार अक्सर ईद और दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को अग्रिम वेतन का भुगतान कर देती है, ताकि वे अपने परिवार के साथ त्योहारों को धूमधाम से मना सकें। पीएचई विभाग में कार्यरत सीपीएस वर्कर्स के साथ ऐसा नहीं होता है। पिछले कई महीनों से समय पर वेतन न मिलने की वजह से उनकी ईद भी फीकी रही और अब दिवाली भी फीकी रहने की आशंका है।
विज्ञापन
यह लोग आए दिन विभाग से उन्हें समय पर वेतन का भुगतान करने के लिए कहते रहते हैं, लेकिन आज तक उनकी किसी ने भी फरियाद नहीं सुनी है। सीपीएस वर्कर्स एसोसिएशन के सब डिवीजन प्रधान कमलेश कुमार बसोत्रा ने पीएचई विभाग के अधिकारियों पर नाराज होते हुए कहा कि वे उनसे दिन-रात काम ले रहे हैं।
विज्ञापन
लेकिन समय पर उनके वेतन का भुगतान करवाने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। बसोत्रा ने बताया कि पीएचई विभाग की अधिकतर पेयजल परियोजनाएं सीपीएस वर्कर्स की बदौलत ही चल रही हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पीएचई विभाग के आलाधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सीपीएच वर्कर्स को बकाया वेतन का भुगतान दिवाली से पहले नहीं किया गया, तो वे कड़ी कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।