फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   covid

देर रात बहाल हुई निजी ऑक्सीजन प्लांट से सप्लाई

विज्ञापन
covid
जीएमसी कठुआ समेत कोविड अस्पताल के रूप में सक्रिय जिले के अन्य अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर रविवार को बन चुके संकट को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के संज्ञान में मामला आने के बाद देर रात तक उन्होंने स्थिति पर नजर बनाते हुए जरूरी निर्देश जारी किए। जिला प्रशासन की ओर से सांबा से 130 ऑक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था जीएमसी में रात में ही सुनिश्चित कर दी गई थी।
विज्ञापन

उधर, जीएमसी सहित अन्य अस्पतालों में आक्सीजन सप्लाई कर रहे निजी प्लांट में लुधियाना से आए इंजीनियर ने देर रात तक काम करते हुए इसे बहाल कर दिया है, जो जिले के लिए बड़ी राहत की खबर है। दरअसल, जीएमसी कठुआ का अपना ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय होने में दो से तीन दिन का समय लगना तय था। ऐसे में निजी आक्सीजन रिफिलिंग प्लांट का ठप होना जिले में आक्सीजन संकट का बड़ा कारण बनने जा रहा था। जीएमसी प्रशासन के अनुसार सोमवार को जहां जीएमसी के पास 50 आक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध थे, वहीं निजी रिफिलर से 80 सिलेंडर हासिल हुए हैं। अतिरिक्त सिलेंडरों की व्यवस्था सांबा से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed