फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Court gives Pradeep Ambedkar last chance to appear

Kathua News: प्रदीप अंबेडकरी को हाजिर होने के लिए कोर्ट ने दिया अंतिम मौका

विज्ञापन
Court gives Pradeep Ambedkar last chance to appear
विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट की ओर से प्रभु श्रीराम के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपी प्रदीप सिंह उर्फ अंबेडकरी के खिलाफ उद्घोषणा आदेश जारी किया गया है। कोर्ट ने आरोपी को आगामी 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। पुलिस ने आरोपी के घर के बाहर ढोल बजाकर कोर्ट के आदेश को चस्पा किया। माना जा रहा है कि इस तिथि पर आरोपी कोर्ट में हाजिर न हुआ तो कुर्की का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी प्रदीप अंबेडकरी के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। उसकी गिरफ्तारी नहीं होने और उसके कोर्ट में हाजिरी नहीं होने के चलते सोमवार को नगरी पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह ने आरोपी के घर के बाहर ढोल बजा कर कोर्ट के आदेश की घोषणा की और आदेश को उसके घर पर चिपकाया। कोर्ट आदेश के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस की ओर से बार-बार प्रयासों के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पहले समन जारी किए गए थे लेकिन आरोपी या उसके परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। समन की प्रति उसके घर के प्रमुख स्थान पर चस्पा किया गया था। इसके बाद कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया। अब तक पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। 14 नवंबर को अदालत ने दोनों अर्जियों पर एक साथ सुनवाई की। इसमें पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है, जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ उद्घोषणा का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

यह है मामला


दशहरा के दिन आरोपी ने प्रभु श्रीराम के खिलाफ एक यात्री बस में अभद्र टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान दो युवाओं ने आरोपी के खिलाफ कठुआ थाने में मामला दर्ज कराया। आरोपी को 17 अक्तूबर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने अग्रिम जमानत दी थी। इसके बाद कोर्ट ने अग्रिम जमानत को खारिज कर पुलिस को 4 नवंबर को कानून के अनुसार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसएसपी ने आरोपी के देश छोड़ने की दी थी जानकारी

एसएसपी मोहिता शर्मा ने 10 नवंबर को बताया था कि आरोपी पुलिस की कार्रवाई के डर से विदेश भाग गया है। वह फिलहाल बैंकाक में है। पुलिस ने देश के सभी एयरपोर्ट को सूचित कर दिया है और जैसे ही आरोपी देश में आएगा पकड़ लिया जाएगा लेकिन दो दिन बाद ही आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो अपलोड कर इस मामले में जनता से माफी मांगी थी। उसके बाद से आरोपी गिरफ्तारी से बच रहा है और विभिन्न संगठन लगातार उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed