{"_id":"5f6259288ebc3e4b3a45bda6","slug":"coronavirus-kathua-news-jmu218829760","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही दिन में कोरोना के 80 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही दिन में कोरोना के 80 नए मामले
विज्ञापन
कठुआ। जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कुल 80 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कठुआ पुलिस ने चेतावनी जारी कर दी है कि वीरवार से पुलिस सड़कों पर होगी और कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराएगी। जानबूझ कर लापरवाही बरतने वालों के चालान के साथ ही उनपर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
बुधवार को सामने आए मामलों में से दो मामले बनी से हैं, जहां दो वन विभाग के कर्मियों को रैपिड जांच में संक्रमित पाया गया है। हीरानगर के मेला गांव से दो, दियालाचक से एक और छन्न खत्रियां से एक को संक्रमित पाया गया है। चडवाल में एक पुलिस के एएसआई समेत बन्न गांव निवासी व्यक्ति को संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, कठुआ क्षेत्र से ही 32 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें मानके तालाब, वार्ड 21 हटली मोड़, वार्ड पांच कठुआ, शिवानगर कठुआ, वार्ड 11 कठुआ, राजबाग, वार्ड तीन इंदिरा कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, सावन चक, बरनोटी, जीएमसी के एक क्लर्क, पटियाड़ी जंगलोट, डिग्री कॉलेज कठुआ के एक कर्मी, शास्त्री नगर कठुआ, वार्ड 17, मेरथ से मामले सामने आए हैं।
एक साथ इतने मामले सामने आने के बाद एसएसपी कठुआ ने लोगों को चेतावनी जारी कर दी है कि वे कोरोना से बचने और इसके संक्रमण को फैलने से रोकने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि पुलिस चौक चौराहों, सड़कों और गलियों में अब नजर रखते हुए कार्रवाई तेज करने जा रही है। कोविड दिशा निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ चालान और एफआईआर भी की जाएंगी। बुधवार को जिले में अबतक सामने आए संक्रमितों का आंकड़ा 1,502 पहुंच गया है। जिले में 544 सक्रिय संक्रमित हैं और कोरोना संक्रमण के चलते कुल 13 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।