फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Corona warriors

कोरोना महामारी के दौरान बेहतर सेवा देने वालों को किया सम्मानित

विज्ञापन
Corona warriors
कठुआ। कोरोना महामारी के दौरान अपनी सेवा को बेहतर ढंग से अंजाम देने वाले आईआरपी 19वीं बटालियन अधिकारियों और जवानों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बटालियन के मुख्यालय में आयोजित समारोह के दौरान कमांडेंट एसएसपी बेनाम तोश ने 131 अधिकारियों और जवानों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर बेनाम तोश ने अधिकारियों और जवानों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से उत्पन्न सबसे कठिन चुनौतियों के बीच वह सभी अनुकरणीय समर्पण और कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित कर रहे हैं। जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। भविष्य में इसी तरह से ईमानदारी और अनुशासन के साथ कर्तव्यों का पालन करने वाले सभी अधिकारियों और जवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर मौजूद डिप्टी कमांडेंट एसपी संतोख राज, डिप्टी एसपी उपदेश कुमार व डिप्टी एसपी दीपक तुफ्ची ने पुरस्कार पाने वाले बल के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी बेहतर सेवाएं अन्य जवानों के लिए प्रोत्साहन का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed