फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Corona warriors honored

कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
Corona warriors honored
देश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा सौ करोड़ पहुंचने के बाद जीएमसी कठुआ में स्वास्थ्यकर्मियों को स? - फोटो : KATHUA
कठुआ। वैश्विक महामारी करुणा से आम लोगों के जीवन को बचाने के लिए मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई वैक्सीनेशन योजना का आंकड़ा 100 करोड़ पहुंचने के बाद जिले भर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से खुशी मनाई गई। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण के कार्य को आगे बढ़ाने वाले स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मानित करते हुए उनकी सराहना की।
विज्ञापन

वीरवार को जीएमसी कठुआ के टीकाकरण केंद्र में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान गोपाल महाजन ने टीकाकरण के कार्य को आगे बढ़ा रही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को चुनरी भेंट कर उनका सम्मान बढ़ाया। अपने संबोधन में जिला प्रधान ने कहा कि एक समय महामारी बन चुके कोरोना को मोदी सरकार की ओर से शुरू की गई टीकाकरण योजना को देशभर में इतनी जल्दी 100 करोड़ के आंकड़े पर पहुंचना गौरव की बात है। जोकि बिना स्वास्थ्य कर्मचारियों के सहयोग के संभव नहीं हो सकता था। उन्होंने कहा कि सवा सौ करोड़ की आबादी वाले देश में हर आदमी तक टीके की खुराक पहुंचाना स्वास्थ्य कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम है। लिहाजा उनकी पार्टी का हर कार्यकर्ता सभी स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास की सराहना करता है। वही इस मौके पर जिला विकास परिषद के उप चेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू ने भी स्वास्थ्य कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयास का परिणाम है कि आज पूरे देश में संक्रमण की दर में काफी कमी आ चुकी है। उन्हें अपना यह प्रयास भविष्य में भी जारी रखना होगा। ताकि पूरे देश से हम कोरोना को जड़ से मिटा सके। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिला प्रधान प्रेमनाथ डोगरा, कठुआ नगर परिषद के उप प्रधान रेखा कुमारी, पार्षद राहुल देव, उपदेश अंडोत्रा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed