फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

कोरोना ने 24 घंटे में लील लीं 9 जिंदगियां

विज्ञापन
corona virous
जिले में चौबीस घंटे के भीतर ही कोरोना संक्रमण ने 9 लोगों की जान ले ली है। इनमें जहां अधिकतर महिलाएं हैं, वहीं पहली बार एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हुई है। बीते चौबीस घंटे के भीतर रामनगर कीड़ियां गंडियाल की सैन्य अस्पताल में उपचार करवा रहीं 58 वर्षीय महिला, पटेल नगर कठुआ की 90 वर्षीय महिला, पटेल नगर की एक 70 वर्षीय महिला ने जीएमसी में दम तोड़ दिया है। वहीं नगरी निवासी एक 72 वर्षीय व्यक्ति की भी कोरोना से मौत हो गई है।
विज्ञापन

बिलावर की 78 वर्षीय महिला ने नगरी कोविड अस्पताल में दम तोड़ दिया है। चक देसा सिंह के 12 वर्षीय किशोर की मौत जीएमसी में दर्ज की गई है। छन्न अरोड़ियां के 70 वर्षीय व्यक्ति ने देर शाम जीएमसी में दम तोड़ दिया, तो वहीं इसके अतिरिक्त सावन चक के एक 76 वर्षीय व्यक्ति और सावन चक निवासी एक 45 वर्षीय एक अन्य की मौत निजी अस्पताल में हुई है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में 176 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इसके बाद सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 1581 पहुंच गया है। पूर्व में संक्रमित 138 लोगों को दस दिन के बाद निगेटिव घोषित कर दिया गया है। जीएमसी कठुआ में 51 लोग आक्सीजन सपोर्ट तो वहीं पांच आईसीयू में भर्ती हैं। वहीं निजी अस्पताल में 36 लोग आक्सीजन सपोर्ट और पांच आईसीयू में भर्ती हैं। नगरी परोल कोविड अस्पताल में दस लोगों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed