फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

बसोहली प्रशासन ने पहले के मुकाबले सख्ती बढ़ाई सख्ती

विज्ञापन
corona virous
प्रशासन ने पहले के मुकाबले सख्ती बढ़ा दी है। पलाही पंचायत के तिरडी से तोला खड्ड तक के इलाके में तीन मामले सामने आने के बाद इसे माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। एडीसी तिलकराज थापा ने ऑर्डर जारी कर टीमों का गठन किया है। इस माइक्रो कंटेनमेंट जोन के 500 मीटर के दायरे में अनचाही आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। वही नायब तहसीलदार दीवान चंद को नोडल ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी अनुराधा केरनी को संक्रमितों के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश व उनके टेस्ट करने के निर्देश दिए हैं। इस माइक्रो कंटेनमेंट जोन को सैनिटाइज करवाने के निर्देश बीडीओ रंजीत कौर को दिए गए है। एसडीपीओ विक्रम सिंह को पर्याप्त नफरी तैनात करने के निर्देश दिए हैं। जरूरी आवाजाही के लिए पास बनाने की भी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एडीसी बसोहली तिलक राज थापा ने शादी समारोह व अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम रद्द करने की अपील की है। एडीसी ने बताया कि जिस तरह से क्षेत्र में पॉजिटिव मामलों में इजाफा हो रहा है, उसे देखते हुए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। संभव हो तो शादी समारोह व अन्य भीड़भाड़ वाले कार्यों को रद्द कर दें। कोरोना महामारी को समाप्त करने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed