फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

बिलावर में फोन कॉल पर घर पहुंचेगी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
corona virous
लॉकडाउन के बीच शहीदी चौक पर की गई तारबंदी। - फोटो : KATHUA
बिलावर। कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से गांवों में भी खाद्य पदार्थों के साथ-साथ अन्य सामान उपलब्ध करवाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया जा रहा है। एडीसी संदेश कुमार ने भी बिलावर के गांवों में मुलाजिमों को तैनात कर लोगों को घरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के निर्देश जारी किए हैं। एडीसी ने बताया कि कोरोना वायरस का एकमात्र बचाव आपस में दूरी बनाए रखना है, इसलिए प्रशासन ने इस प्रकार की पहल की है, जिससे लोग बाजारों में इकट्ठा न हों और यह संक्रमण इलाके से दूर ही रहे। अधिकारी ने लोगों से अपील की कि बेवजह घरों से बाहर न निकलें और किसी भी चीज की जरूरत हो तो गांवों में तैनात किए कर्मचारियों को अवगत करवाएं, ताकि वे लोगों के घरों तक होम डिलीवरी सुनिश्चित कर सकें।
विज्ञापन

रामकोट चौकी प्रभारी ने लोगों से की सहयोग की अपील
रामकोट। रामकोट चौकी के अधिकारी यशपाल शर्मा ने लोगों से अपील की कि वे सभी लोग अपने घरों में ही रहें, जो भी सदस्य बीमार या उसको लगता है कि कोरोना वायरस के कोई लक्षण हैं, तो तुरंत उन्हें सूचित करें। इसके साथ ही अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच अवश्य कराएं। बिना वजह घर से निकले लोगों से पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। जरूरी काम न होने पर उन्हें घर भेज दिया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

रामकोट में आवश्यक सामग्री की होगी होम डिलीवरी
रामकोट। लॉकडाउन के बीच लोगों को किसी भी आवश्यक सामग्री को लेकर परेशान न होने पड़े इसके लिए रामकोट क्षेत्र में प्रशासन ने पर्याप्त बंदोबस्त कर लिए हैं। अब यहां लोगों को हर आवश्यक सामग्री की होम डिलीवरी मिलेगी। तहसीलदार रामकोट रामकृष्ण राठौर ने बताया की रामकोट से उज्ज पुल तक सभी घरों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के प्रबंध किए जा चुके हैं। रामकोट तहसील के कृषि, बिजली, पीएचई , पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों को रामकोट से उज्ज पुल तक सुपर विजन कमेटी बनकर एकसाथ जोड़ा गया है। नायब तहसीलदार करतार सिंह को कोरियन सेंटर का इंचार्ज बनाया गया है। तहसीलदार ने सब्जियों और अन्य आवश्यक सामग्री बेचने वाली दुकानों पर ब्लैक मेलिंग को रोकने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed