फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

खड्ड पार कर प्रदेश में घुसे लोगों को लखनपुर में किया क्वारंटीन

विज्ञापन
corona virous
कठुआ के वार्ड- आठ में पुलिस की निगरानी में सरकारी राशन बांटा गया। - फोटो : KATHUA
प्रदेश में दाखिल होने के लिए कई लोग चोर रास्तों या खड्डों का सहारा ले रहे हैं। पुलिस भी इन लोगों पर नजर रखने के लिए हाईवे सहित शहर और आसपास के इलाकों में लगाए नाकों पर पूरी तरह सक्रिय है। वीरवार शाम शहर में जिला सचिवालय के पास ऐसे ही एक सवारी वाहन को पुलिस ने ट्रैक करते हुए लखनपुर पहुंचाया। वाहन में कई लोग सवार थे। चोरी से दाखिल होकर अपने घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे ये लोग दूसरों की जान भी आफत में डालने की कोशिश में हैं। कठुुआ पुलिस ने रावी दरिया सहित अन्य रूट से चोरी से प्रदेश में दाखिल होने की कोशिश कर रहे कई लोगों को पकड़कर लखनपुर स्क्रीनिंग केंद्र पहुंचाया। जहां से जांच के बाद इन्हें क्वारंटीन सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में बांटा सरकारी राशन, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ख्याल
सरकारी ने एक ओर जहां सरकारी राशन की होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं लॉकडाउन के बीच लोगों को राशन उपलब्ध करवाने में डिपो संचालकों को भी दिक्कत आने लगी है। शुक्रवार को कठुआ शहर में इसी समस्या से निपटने के लिए पुलिस निगरानी में और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए राशन बांटा गया। वार्ड-8 के राशन डिपो में पहुंचे लोगों के लिए पहले निशानदेही कर उचित दूरी तय की गई। इसके बाद लंबी कतारों में खड़े लोगों ने सरकारी राशन हासिल किया। लोगों ने मांग की कि लॉकडाउन के बीच जिले के तमाम हिस्सों में सरकारी राशन की होम डिलीवरी की जाए। प्रशासन ने क्वारंटीन केंद्रों में रखे लोगों के लिए लांड्री सेवा वाहन को भी वीरवार शाम रवाना किया। 14 दिन की अवधि क्वारंटीन केंद्रों में काटने वाले लोगों कहे लिए टीवी से लेकर मनोरंजन के अन्य साधन भी तैयार किए जा रहे हैं। तनाव को कम करने के लिए उन्हें योग भी सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगरोटा के सरपंच ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया साल भर का मानदेय
नगरोटा पंचायत के सरपंच बिक्की शर्मा ने अपने एक साल के मानदेय को प्रधानमंत्री राहत कोष में दिया है। शर्मा ने बताया कि उन्होंने 21 हजार रुपये की राशि कोरोना से निपटने के लिए दी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोरोना से निपटने के लिए बेहतरीन इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। हर देशवासी को इसमें सहयोग की जरूरत है। सरपंच ने लोगों से अपील की कि अपने आसपास गरीब परिवारों का भी ध्यान रखा जाए, ताकि इस आपदा कि स्थिति में कोई भी भुखमरी या लापरवाही से न मरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed