फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona virous

क्वारंटीन केंद्रों में बढ़ती जा रही संख्या से लोगों में रोष

विज्ञापन
corona virous
हीरानगर। बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटीन करने को हीरानगर सब डिवीजन में दो केंद्र बनाए गए हैं। जहां आने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। कुछ लोगों ने अब इस पर एतराज जताना शुरू कर दिया है। यूथ फेडरेशन हीरानगर के चेयरमैन धीरज गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन बाहर से आने वाले लोगों को हमारे इलाके में क्वारंटीन कर रहा है। दोनों केंद्रों में सैकड़ों लोग रखे गए हैं। लोगों को यहां रखने की बजाय बसों को सैनिटाइज कर उसके जरिए इन्हें इनके इलाके में पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन करें। यहां रखे गए ज्यादातर लोग श्रीनगर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन आदि इलाकों के हैं। लखनपुर से गाड़ियों में भरकर अगर इन्हें यहां लाया गया तो इन्हें इनके इलाके तक पहुंचाने में क्या दिक्कत थी। हमारे इलाके के सभी लोग लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन हमारी चिंता बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा हम इसके खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाकर हीरा नगर के हर परिवार के एक सदस्य की सहमति लेंगे। अपनी मांग लिखित रूप में जिला प्रशासन और उपराज्यपाल को भेजेंगे। बीएमओ हीरानगर डॉ. स्वामी शरण ने बताया सब डिवीजन के दोनों क्वारंटीन सेंटर में 162 लोग हैं। फिलहाल कोई खतरें वाली बात नहीं है। हमारी टीमें लगातार यहां रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed