{"_id":"623f6392846a2109d34f17b3","slug":"corona-vaccination-kathua-news-jmu256484873","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण को लेकर बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण को लेकर बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। जिले में आम लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए गत वर्ष शुरू हुए टीकाकरण को लेकर अलग-अलग भ्रांतियों के कारण जहां लोगों में अनदेखी थी, वहीं इसके विपरीत बच्चों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह है। जिसका परिणाम है कि गत 16 मार्च से शुरू हुई प्रक्रिया में अब तक पूरे जिला में 12 से 14 वर्ष के 68 प्रतिशत बच्चों ने टीकाकरण की पहली डोज की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
वहीं सौ प्रतिशत के आंकडे़ को छूने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न स्कूलों में टीकाकरण के लिए विशेष शिविरों का आयोजन जारी है। शनिवार को शहर के सरकारी मिडिल स्कूल कालीबड़ी में विशेष शिविर का आयोजन किया और मात्र तीन घंटे चले इस शिविर के दौरान स्कूल केे 90 प्रतिशत बच्चों ने टीकाकरण कराया। टीकाकरण को लेकर बच्चों में उत्साह का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान बच्चे अपना आधार कार्ड लेकर पहुंचे और टीका लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए।
विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया
कोरोना महामारी किसी खास वर्ग के लिए नहीं बल्कि समाज के हर तबके के लिए एक जानलेवा है। इससे न केवल हमें बचना है, बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके संक्रमण से बचाना हमारी जिम्मेदारी है। इसी सोच को ध्यान में रखकर आज कोरोना से बचाव के लिए टीके की पहली खुराक ली है। -तानिया भगत कक्षा सात
विज्ञापन
कोरोना का टीका लोगों की जान बचाने के लिए है। इसमें डर की कोई गुंजाइश नहीं है। आज पहली डोज लेने में किसी प्रकार कोई तकलीफ नहीं हुई है। उम्मीद है कि दूसरी डोज भी इसकी तरह से होगी और जब पूरे समाज का टीकाकरण हो जाएगा तो हम कोरोना के इस जानलेवा जाल को तोड़ने भी कामयाब होगे। - हर्ष देव कक्षा सात
विद्यार्थियों में टीकाकरण को लेकर किसी प्रकार का कोई डर नहीं है। जिसका प्रमाण एक दिन में हुए टीकाकरण के आंकडे़ हैं। स्कूल में 12 से 14 वर्ष के कुल 58 विद्यार्थी हैं, सभी इस टीकाकरण का लाभ लेने के लिए मौजूद रहे। आठ विद्यार्थियों को उनके आधार कार्ड में कुछ विसंगतियां होने के कारण टीके की खुराक से वंचित होना पड़ा है, लेकिन शेष 50 बच्चों का आज टीकाकरण हुआ है। इसके अलावा 7 विद्यार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक भी ली है। -अनिला शर्मा, प्रभारी मुख्य अध्यापिका
जिला में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के सौ प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरे जिले में विशेष शिविरों का आयोजन जारी है। जिसका परिणाम यह रहा है कि 12 दिनों में चले इस टीकाकरण के दौरान निर्धारित लक्ष्य के 30236 बच्चों में 20496 बच्चों का टीकाकरण कर लिया गया है। आने वाले दिनों में शेष बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें कोरोना सुरक्षा चक्र प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। -डॉ. वासना शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी।