फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Corona

कोरोना से बचाव के लिए दो दिवसीय जागयकता कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन
Corona
कठुआ। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से आम लोगों को बचाने के लिए कठुआ, लखनपुर और नगरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। सूचना प्रसारण मंत्रालय के रीजनल ब्यूरो की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना जागरूकता रथ को नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने रवाना किया।
विज्ञापन

कठुआ नगर परिषद कार्यालय से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के संबंध में रीजनल ब्यूरो के फील्ड पब्लिसिटी ऑफिसर विजय मट्टू ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत जागरूकता रथ के माध्यम से उद्घोषणा कर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा उन्हें वैक्सीनेशन के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान जगह जगह दीवारों पर चित्र बनवाए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को प्रचार सामग्री भी वितरित की जाएगी। ताकि, लोगों को कोरोना की विभीषिका से अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद राहुल देव शर्मा ने कहा कि भले ही कठुआ अब कोरोना से काफी हद तक मुक्त है, लेकिन इसके बावजूद कोरोना के खतरे से पूरी तरह से बचे नहीं हैं। ऐसे में अतिरिक्त सावधानी बरते जाने की जरूरत है। वहीं, नरेश शर्मा ने इस कार्यक्रम को वर्तमान परिदृश्य के अनुरूप बताते हुए लोगों से कोरोना नियमों का पालन क रने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed