फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona hotspot

वीकेंड लॉकडाउन का मिला जुला असर, कहीं बंद रहे बाजार को कहीं खुली दुकानें

विज्ञापन
corona hotspot
मुखर्जी चौक में छाई विरानी - फोटो : KATHUA
कठुआ। वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे सप्ताह में ही जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों की शहर और ग्रामीण इलाकों में धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। शहर के विभिन्न बाजारों में कई दुकानें जहां खुली मिलीं तो वहीं कई जगह दुकानदार बाहर बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। मुखर्जी चौक और शहीदी चौक में जहां बाजार बंद रहे तो वहीं गलियों में दुकानें खुली पाई गईं।
विज्ञापन

बीते सप्ताह के लॉकडाउन में सड़कों पर जहां निजी वाहनों की संख्या काफी कम थी, वहीं इस बार वीकेंड लॉकडाउन के पहले ही दिन सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रही। इस बीच न तो पुलिस की ओर से सख्ती दिखाई गई और न ही बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों ने संवेदनशीलता दिखाई है। उधर, शनिवार को जिले में कोरोना के 15 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं। इनमें से 5 मामले हीरानगर के कट्टल ब्राह्मणा गांव, 4 गूडा मुंडेयां और छह मामले भैया गांव से सामने आए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने इन तीनों गांव को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए इन गांव में आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। वहीं पूर्व में संक्रमित पाए गए 27 लोगों की रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आने के बाद उन्हें कोविड केयर सेंटरों से छुट्टी दे दी गई है। जिला उपायुक्त ने बताया कि जिले से अबतक 589 लोगों को संक्रमित पाया गया है। इनमें से 484 लोग जहां निगेटिव होकर घरों को लौट चुके हैं वहीं 104 सक्रिय संक्रमित जिले में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed