फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   corona curfew

शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात, चौक-चौराहों पर लगाए तार

विज्ञापन
corona curfew
जिला में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा लगाए लग गए कोरोना कर्फ्यू का व्यापक असर देखने को मिला। मंगलवार को सुबह हालांकि आवश्यक सेवा के दायरे में आने वाली सब्जी, फल, दूध और किराना जैसे विक्रेताओं ने अपनी दुकानें खोली। लेकिन 10 बजे की समय सीमा निर्धारित होने के बाद पूरे शहर में एक बार फिर से सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

दिन के समय केवल मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप के साथ-साथ बैंकों में ही लोगों का आना-जाना रहा। वहीं, कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी बनाए रखने के लिए शहर में जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। जिन्होंने मुख्य चौक-चौराहों पर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित बनाए रखने के लिए कटीले तार की बाड़ लगाई और केवल उन्हीं वाहनों को आने जाने दिया, जिन्हें किसी आवश्यक कार्य के चलते बाहर निकलना मजबूरी था।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के कारण शहर की ज्यादातर सड़कें सूनी दिखाई दी। केवल इक्का-दुक्का लोग ही आते जाते देखे गए। इस दौरान मुस्तैदी से जुटी पुलिस सड़क पर बेवजह घूमने वाले लोगों से पूछताछ करती रही। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जनजीवन थम सा गया है। क्योंकि कोरोना का संक्रमण देखते हुए यात्री वाहनों को आधी क्षमता से चलाए जाने के सरकार द्वारा आदेश जारी किए जाने के बाद से ही जिला में यात्री वाहनों का परिचालन ठप पड़ा हुआ है। जिसके चलते गांव से लोग शहर में नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed